बड़वानी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 हजार के इनामी फरार कैदी को खंडवा से पकड़कर भेजा जेल
बड़वानी में केंद्रीय जेल ले जाते समय हथकड़ी सहित बाइक से कूदकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने खंडवा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 2 हजार का इनाम घोषित था।
बड़वानी : केंद्रीय जेल ले जाते समय आरोपी बाइक से हथकड़ी सहित कूद के हुआ था फरार । एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने 2 हजार का इनाम भी घोषित किया था कोतवाली थाना बड़वानी पुलिस एवं जुलवानिया पुलिस ने आरोपी को खंडवा पुलिस की मदद से लाकर जेल भेजा।
27 अगस्त की शाम जुलवानिया पुलिस के दो जवान आरोपी को राजपुर एसडीएम के जेल भेजने के आदेश पर उसे केंद्रीय जेल लाया जा रहा था बड़वानी पहुंचते ही आरोपी बाइक से हथकड़ी सहित कूद फरार हो गया था। आरोपी की तलाश करते खंडवा में होने की सूचना पर खंडवा पुलिस से कॉर्डिनेट कर आरोपी को पकड़ बड़वानी लाया गया। कोतवाली से उसे जेल भेजा गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)