उज्जैन और नलखेड़ा में 539 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन, मां बगलामुखी देवी लोक का हुआ शिलान्यास
सीएम डॉ. मोहन यादव ने नलखेड़ा में मां बगलामुखी देवी लोक और उज्जैन में सिंहस्थ 2028 से जुड़ी 539.18 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन किया।
मध्य प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को आधुनिक सुविधाओं और सुगम सड़क संपर्क से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को कई ऐतिहासिक विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर परिसर में 'मां बगलामुखी देवी लोक' के प्रथम चरण का भूमि पूजन किया। 55 एकड़ क्षेत्र में आकार लेने वाले इस देवी लोक के पहले चरण में 85.40 करोड़ रुपये की लागत से 108 फीट ऊंचा मंदिर का शिखर, विशाल प्रांगण, 220 यज्ञशालाएं, चार भव्य प्रवेश द्वार, गौशाला, पार्किंग और जन सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके साथ ही नलखेड़ा में धार्मिक पर्यटन को रफ्तार देने के लिए आमला से नलखेड़ा फोरलेन मार्ग और आगर-सुसनेर-झालावाड़ सड़क संपर्क को भी बेहतर बनाया जा रहा है।
🚩 सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन को 539.18 करोड़ की सौगात: समुद्र मंथन थीम पर बनेगा 'अमृत द्वार' और 'पांचजन्य द्वार'
नलखेड़ा के बाद मुख्यमंत्री ने उज्जैन में आयोजित वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम के दौरान सिंहस्थ 2028 की तैयारियों से जुड़ी उज्जैन विकास प्राधिकरण (UDA) की 539.18 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके तहत अंकपात चौराहे से खाक चौक होते हुए मंगलनाथ मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण (98.24 करोड़) और क्षिप्रा नदी के पूर्वी हिस्से में मार्ग निर्माण (82.20 करोड़) किया जाएगा। धार्मिक स्थलों के कायाकल्प की कड़ी में भूखी माता मंदिर परिसर (118.16 करोड़) और सिद्धवट मंदिर परिसर (14.58 करोड़) में नई यज्ञशालाएं, पार्किंग और घाट सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही, उज्जैन के मुख्य प्रवेश द्वार के रूप में 19.50 करोड़ की लागत से 44 फीट ऊंचा 'अमृत द्वार' (समुद्र मंथन थीम) और 21.65 करोड़ की लागत से 54 फीट ऊंचा 'पांचजन्य द्वार' (भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य शंख पर आधारित) बनाया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)