ऑपरेशन प्रहार के तहत बेड़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 किलो से अधिक गांजे के पौधे बरामद

खरगोन जिले की बेड़िया पुलिस ने ग्राम अतरसुम्बा में कपास के खेतों के बीच चल रही अवैध गांजे की खेती का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 19 हरे पौधे जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Sep 08, 2026 - 18:38
0
ऑपरेशन प्रहार के तहत बेड़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 किलो से अधिक गांजे के पौधे बरामद

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की बेड़िया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने ग्राम अतरसुम्बा में दबिश देकर कपास और तुअर की घनी फसल के बीच छिपकर की जा रही गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया है। मौके से पुलिस ने 12.9 किलोग्राम वजनी गांजे के 19 हरे पौधे जब्त किए हैं और खेत की रखवाली कर रहे 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

👮‍♂️ मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी ने की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

बेड़िया थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम अतरसुम्बा निवासी छोटू ने अपने खेत में फसलों की आड़ में गांजे के पौधे लगा रखे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जब खेत पर छापा मारा, तो वहां छोटू पिता बलिराम पंवार (20) रखवाली करते हुए मिला। खेत की तलाशी लेने पर कपास और तुअर के बीच गांजे के पौधे लहराते हुए पाए गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी पौधों को उखाड़कर थाने लाया और तौल करने पर कुल वजन 12.9 किलो पाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User