Car Fire in Badarwas: शिवपुरी के बदरवास बायपास पर कार में लगी भीषण आग; व्यापारी सवार थे पटना, जलकर खाक हुई गाड़ी
शिवपुरी के बदरवास बायपास पर कार में लगी भीषण आग। चाय पीने के लिए उतरे 5 व्यापारियों की जान बची। इंजन या शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका।
शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना अंतर्गत बायपास रोड पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा होते-होते टल गया। उज्जैन से पटना जा रहे पांच व्यापारियों की कार में अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि कार में आग लगने से ठीक एक मिनट पहले ही सभी यात्री चाय पीने के लिए नीचे उतर गए थे, जिससे पांचों की जान सुरक्षित बच गई।
🚗 उज्जैन से पटना जा रहे थे व्यापारी
कार सवार अली फरदीन खान, जकरिया शोएब अहमद कुरैशी, जुनैद वारसी, खालिद कुरैशी और उनके एक अन्य साथी अपनी ईको कार (MP-09 DH 2006) से उज्जैन से पटना की यात्रा पर निकले थे। शनिवार रात जैसे ही वे बदरवास बायपास पर एक चाय के ढाबे के पास पहुंचे, उन्होंने चाय पीने के लिए गाड़ी रोकी।
💥 आंखों के सामने धू-धू कर जली कार
यात्रियों के गाड़ी से उतरते ही कार के नीचे से धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार जलने लगी। घटना की सूचना मिलते ही बदरवास नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
⚠️ शार्ट सर्किट या ओवरहीटिंग की आशंका
हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यदि यह आग चलते हुए वाहन में लगती, तो बड़ा अनर्थ हो सकता था। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इंजन का ओवरहीट होना या वायरिंग में शार्ट सर्किट इस आग का कारण हो सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)