नगर परिषद पनागर में बड़ी कार्रवाई; 40 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री और कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

जबलपुर के पनागर नगर परिषद में लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप। ठेकेदार से 40 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री और कर्मचारी गिरफ्तार। भ्रष्टाचार अधिनियम में मामला दर्ज।

Jul 08, 2026 - 09:52
0
नगर परिषद पनागर में बड़ी कार्रवाई; 40 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री और कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

जबलपुर। लोकायुक्त संगठन ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी और सफल कार्रवाई की है। पनागर नगर परिषद में पदस्थ उपयंत्री शुभम जैन और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी अभिलाष रजक को 40,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई नगर परिषद कार्यालय परिसर में ही लोकायुक्त टीम द्वारा की गई।

📄 कीटनाशक आपूर्ति के ठेके में मांगी थी रिश्वत

मामले की जानकारी देते हुए लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया कि ठेकेदार राजेंद्र कुमार सतनामी को वर्ष 2024-25 में स्वास्थ्य शाखा के लिए 9.75 लाख रुपये की कीटनाशक सामग्री आपूर्ति का ठेका मिला था। सामग्री आपूर्ति के बाद हुए भुगतान के ऐवज में आरोपी अधिकारियों ने ठेकेदार से कमीशन के रूप में रिश्वत की मांग की थी। ठेकेदार ने इसकी शिकायत लोकायुक्त से की, जिसके बाद टीम ने मामले का सत्यापन किया।

🕵️ सत्यापन के बाद बिछाया गया ट्रैप

शिकायत मिलने पर लोकायुक्त टीम ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच की और ठेकेदार व आरोपियों के बीच रिश्वत को लेकर हुई बातचीत को रिकॉर्ड किया। बातचीत के दौरान 40,000 रुपये की राशि तय हुई। मंगलवार को जैसे ही ठेकेदार ने पनागर नगर परिषद कार्यालय में आरोपियों को यह राशि दी, लोकायुक्त की टीम ने तुरंत दबिश देकर दोनों को रंगे हाथ दबोच लिया। लोकायुक्त ने रिश्वत की पूरी राशि जब्त कर ली है और दोनों आरोपियों के विरुद्ध 'भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम' के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User