कटनी स्टोन को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान, कलेक्टर ने किया खदानों का निरीक्षण
कटनी के मार्बल और सैंड स्टोन उद्योगों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए कलेक्टर आशीष तिवारी ने खदानों का निरीक्षण किया। आगामी सिंहस्थ में भी कटनी स्टोन का उपयोग होने की संभावना है।
कटनी: खनिज आधारित उद्योगों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। शुक्रवार को कलेक्टर आशीष तिवारी ने लमतरा औद्योगिक क्षेत्र और स्लीमनाबाद के निमास स्थित मार्बल खदान का निरीक्षण कर उद्योगों की उत्पादन क्षमता, आधुनिक तकनीक और बाजार की संभावनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उद्यमियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और स्थानीय खनिजों के मूल्य संवर्धन के साथ रोजगार के नए अवसर बढ़ाने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बताया कि निमास का मार्बल अपनी मजबूती, टिकाऊपन और बेहतरीन गुणवत्ता के कारण उदयपुर, चित्तौड़गढ़ सहित देश के कई बड़े बाजारों में विशेष मांग रखता है। जिला प्रशासन उद्योगों के लिए बेहतर माहौल तैयार करने, स्थानीय खनिजों का मूल्य संवर्धन बढ़ाने और निवेशकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)