छतरपुर में बड़ा हादसा: 15 फीट नीचे गिरी पुलिस की तेज रफ्तार कार, टीआई और आरक्षक घायल
छतरपुर के हरपालपुर में बाईपास पर तेज रफ्तार पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुल से 15 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में टीआई और आरक्षक घायल। पढ़ें पूरी खबर।
छतरपुर: हरपालपुर में अनियंत्रित पुलिस की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में तेज रफ्तार कार पुल से करीब 15 फीट नीचे जा गिरी। हादसे के दौरान कार में टीआई और एक आरक्षक मौजूद थे। दोनों इस दुर्घटना में घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जारी है।
🚨 कार में सवार टीआई और आरक्षक को आईं चोटें
छतरपुर के हरपालपुर नगर स्थित बाईपास पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। निर्माणाधीन बाईपास पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में काकुनपुरा चौकी प्रभारी राजेंद्र बागरी एवं हरपालपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक बृजराज घायल हो गए। दोनों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
📞 ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी
दुर्घटना उस समय हुई, जब दोनों पुलिसकर्मी कार से हरपालपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान निर्माणाधीन पुल के पास कार अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद घायलों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार कराया गया।
🛡️ एयरबैग ने बड़ा हादसा होने से बचाया
काकुनपुरा चौकी प्रभारी राजेंद्र बागरी का कहना है कि, "हम हरपालपुर की ओर से आ रहे थे। उसी दौरान निर्माणाधीन पुल के नीचे अचानक कार गिर गई। कार पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिस कारण यह घटना हुई है। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं, समय पर एयरबैग खुल गए, जिस कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और हम लोग सुरक्षित हैं।"
🚧 सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
घटना के बाद समय रहते पुलिसकर्मियों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं, स्थानीय निवासी नरेंद्र कहते हैं, "निर्माणाधीन बाईपास पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने और चेतावनी संकेतों की कमी के चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं। यहां जरूरी संकेत बोर्ड (Sign Board) लगाया जाना चाहिए। वहीं, निर्माण कार्य भी लंबे समय से अधूरा पड़ा है।"
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)