कुशवाहा समाज के नए पदाधिकारियों का सम्मान, 28 अगस्त को निकाली जाएगी भव्य लव कुश भगवान यात्रा

कुशवाहा महासभा इंदौर की नई कार्यकारिणी की बैठक में लव कुश भगवान यात्रा, परिचय सम्मेलन और 1000 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य जैसे बड़े प्रस्ताव पारित किए गए।

Aug 23, 2026 - 19:09
0
कुशवाहा समाज के नए पदाधिकारियों का सम्मान, 28 अगस्त को निकाली जाएगी भव्य लव कुश भगवान यात्रा

कुशवाहा महासभा इंदौर की नई कार्यकारिणी बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों की घोषणा

इंदौर(संदीप कुशवाह):  कुशवाहा महासभा इंदौर की नई कार्यकारिणी की बैठक आज सभी संरक्षक एवं वरिष्ठ जनों के सानिध्य में संपन्न हुई। बैठक में नई कार्यकारिणी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा समाज हित में आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष भाई राकेश जी कुशवाह, कार्यवाहक अध्यक्ष त्रिलोक चंद जी कुशवाह, युवा अध्यक्ष भाई कौशल कुशवाहा, महिला अध्यक्ष दीदी सुषमा कुशवाहा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया, जिसमें नगर महामंत्री दीदी गीता कुशवाहा जी, भाई अजीत कुशवाहा नगर महामंत्री, भाई भवानी शंकर कुशवाहा नगर महामंत्री शामिल हैं। साथ ही महासभा के सभी आजीवन सदस्यों ने बैठक में सहभागिता की।

बैठक में तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए:
1.  लव कुश भगवान यात्रा: आगामी 28 अगस्त को सुबह 9:00 बजे RR रेस्टोरेंट के पास से लव कुश चौराहा, अरविंदो तक भव्य यात्रा निकाली जाएगी।
2.  परिचय सम्मेलन: आगामी 15 नवंबर 2026 को समाज का भव्य परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
3.  सदस्यता अभियान: कुशवाहा महासभा में 1000 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

अध्यक्ष राकेश कुशवाह ने बताया कि समाज की एकता, संगठन और सेवा ही हमारा मुख्य लक्ष्य है। सफल आयोजन के लिए सभी समाजबंधुओं को शुभकामनाएं दी गईं।

वही नवनियुक्त महिला अध्यक्ष सुषमा कुशवाह ने बताया कि सभी वरिष्ठों द्वारा जो नई जिम्मेदारी दी गई है उसे पूर्ण ईमानदारी व लगनशीलता के साथ निभाकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करेंगे साथ ही नए सदस्यों को भी जोड़ा जाएगा और समाज को उच्च स्तर पर ले जाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User