मनजीत कॉटन के पास असहाय मिली थी संगीता, सोशल मीडिया और स्थानीय संपर्क से हुआ परिजनों का सुराग
बड़वानी जिले के सेंधवा में मानव सेवा समिति की पहल से घर से बिछड़ी 15-16 वर्षीय बालिका संगीता को सकुशल उसके इनायकी गांव स्थित परिजनों के सुपुर्द किया गया।
मानव सेवा समिति की पहल से बिछड़ी बालिका अपने परिजनों से मिली
सेंधवा, जिला बड़वानी। 26 अक्टूबर 2026 : मानव सेवा ही माधव सेवा है - इस भावना को चरितार्थ करते हुए मानव सेवा समिति सेंधवा ने फिर एक बिछड़ी हुई बालिका को उसके परिजनों से मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सोमवार रात में शरद पूर्णिमा को मनजीत काटन के कमर्चारी रामलाल वाडीले ने समिति के महेंद्र परिहार को सूचना दी कि एक लड़की मनजीत काटन फाइबर के बाहर 2 दिन से बैठी हे 15-16 वर्षीय बालिका, जो अपना नाम सगीता बता रही है और संभवतः आदिवासी समाज से संबंधित है, घर से बिछड़ कर सेंधवा क्षेत्र में आ गई थी।
बालिका असहाय अवस्था में मिली। सूचना मिलते ही मानव सेवा समिति के नीलेश जैन डॉ किंशुक लालका महेंद्र परिहार ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल वहां पहुंचे ओर लड़की की स्थिति जानी लड़की काफी डरी हुई लग रही थी कुछ बता नहीं रही थी समिति के डॉ किंशुक लालका ने लड़की से उसकी भाषा में लड़की से बातचीत करने की कोशिश की किन्तु डर ओर धबराहट के कारण वह कुछ बता नहीं पा रही थी वही पर पास में रहने वाली जमना बाई से बात कर लड़की से अकेले में बात करने का बोला जमना बाई ने बताया कि उसने बात की ओर सिर्फ उसका नाम संगीता ही बता पाई उस दिन बालिका को महिला जमना बाई एवं रामलाल वाडीले की देखरेख में सुरक्षित रख कर अगले दिन मंगलवार को मानव सेवा समिति द्वारा बालिका की ओर उसके परिजनों की तलाश के लिए सोशल मीडिया, पोस्टर एवं स्थानीय स्तर पर संपर्क अभियान चलाया गया।
जिससे अगले दिन बुधवार को दो जगह से जानकारी प्राप्त हो गई सबसे पहले महेंद्र परिहार को इनायकी गांव के सचिव इमरान खान ने महेंद्र परिहार को फोन कर बताया कि लड़की इनायकी गांव की हे ओर परिचित हे में उनके परिवार को सुचना देता हु एक फोन लड़की के भाई गजानंद सोलंकी का नीलेश जैन को आया उसने बोला वह मेरी बहन हे पर हम उसे लेने आने में असमर्थ हे आप लोग इसे यहां छोड़ जाए फिर सुबह 11 बजे मानव सेवा समिति के नीलेश जैन महेंद्र परिहार मनजीत काटन की कर्मचारी गुड्डी सोलंकी रुद्राक्ष परिहार ने उसके गांव इनायकी में सरपंच सुरेश के साथ जाकर संगीता आर्य को उसके माता पिता को सोपा मानव सेवा समिति के नीलेश जैन ने बताया कि समिति नेअथक प्रयास कर बालिका के परिजनों का पता लगाया और विधिवत सत्यापन के बाद बालिका को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया संगीता के परिजनों से मिलते ही बालिका के चेहरे पर खुशी लौट आई ओर परिजन खुशी से झूम उठे पिता जतन बुधा आर्य ने बताया कि उनकी लड़की की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती हे वह बार बार धर से चली जाती हे अभी 8 दिन से वह धर से लापता थी।
परिजनों ने मानव सेवा समिति का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समिति के महेंद्र परिहार ने बताया कि मानव सेवा समिति सदैव मानवता की सेवा के लिए तत्पर है। ओर अभी तक कुल 15 भटके हुवे व्यक्तियों को उनके धर पहुंचा चुकी हे स्थानीय ग्रामीणों ने मानव सेवा समिति के इस सराहनीय कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है। इस पुनीत कार्य में रामलाल वाडीले दिलीप मोरे जमना बाई रुद्राक्ष परिहार गुड्डी सोलंकी नितिन छाबड़ा , इमरान खान सुरेश ब्राह्मणने सरपचं इनायकी का विशेष सहयोग रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)