इंदौर में बीजेपी की अंदरूनी कलह आई सामने, वार्ड 65 के पार्षद ने पुराने विवाद का हवाला देकर उठाए सवाल

इंदौर में बीजेपी की अंदरूनी कलह सामने आई है। वार्ड 65 के पार्षद कमलेश कालरा ने जीतू जाटव की पार्टी में दोबारा वापसी पर विरोध जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखा है।

Aug 25, 2026 - 13:40
0
इंदौर में बीजेपी की अंदरूनी कलह आई सामने, वार्ड 65 के पार्षद ने पुराने विवाद का हवाला देकर उठाए सवाल

इंदौर में BJP की अंदरूनी कलह! जीतू जाटव की वापसी पर पार्षद कमलेश कालरा ने खोला मोर्चा

- वार्ड 65 के BJP पार्षद कमलेश कालरा ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को लिखा पत्र
- पत्र में जीतू जाटव (यादव) की BJP में दोबारा सदस्यता निरस्त करने की मांग
- कमलेश कालरा ने पुराने विवाद का हवाला देते हुए संगठन के फैसले पर उठाए सवाल
- आरोप लगाया—उनके घर पहुंचकर परिवार के साथ अभद्रता और उनके किशोर बेटे से जुड़ा आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया गया था


- पार्षद के मुताबिक इस मामले में जीतू जाटव और अन्य के खिलाफ POCSO समेत कई धाराओं में केस दर्ज हुआ था
- पत्र में दावा—घटना के बाद संगठन ने जीतू जाटव को निष्कासित किया था, लेकिन बाद में पार्टी में दोबारा शामिल कर लिया गया
- कालरा ने कहा—मामला अभी न्यायालय में लंबित है और SIT ने जीतू जाटव व उनका वॉइस सैंपल लिया था, जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई


- पार्षद ने आरोप लगाया कि राजनीतिक संरक्षण के चलते जाटव की पार्टी में वापसी कराई गई
- कमलेश कालरा बोले—जीतू जाटव की वापसी से वे, उनका परिवार और इंदौर का सभ्य समाज आहत है
- BJP प्रदेश अध्यक्ष से दोबारा सदस्यता निरस्त करने की मांग, कहा—“लोकमाता अहिल्या की नगरी फिर कभी कलंकित न हो”

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User