बड़वानी, पानसेमल और वरला थाने के फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, पुलिस कर रही है तलाश
बड़वानी जिले में विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 5 आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने नकद इनाम घोषित किया है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार 5 आरोपियों पर नकद इनाम घोषित
थाना पानसेमल व बड़वानी के आरोपियों पर ₹2,000-₹2,000 का इनाम
थाना वरला के दो आरोपियों पर ₹1,000-₹1,000 का इनाम घोषित
सूचना देने वाले का नाम व पहचान रखी जाएगी पूरी तरह गोपनीय
बड़वानी : जिला बड़वानी में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा गंभीर अपराधों में वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल (भा.पु.से.) द्वारा एक विशेष पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा बड़वानी, पानसेमल एवं वरला थाना क्षेत्रों के विभिन्न अपराधों में लंबे समय से फरार चल रहे 5 आरोपियों की गिरफ्तारी पर नकद इनाम की उद्घोषणा की गई है।
फरार आरोपियों व दर्ज प्रकरणों का विवरण:
1. थाना पानसेमल
अपराध क्रमांक: 150/2026
धाराएं: 3/5, 25(1)(क) आर्म्स एक्ट
फरार आरोपी: प्रवीण सिंह पिता दिलीप सिंह सिकलीगर (निवासी: ओसवाड़ा, थाना पानसेमल, जिला बड़वानी)
घोषित इनाम: ₹2,000/- (दो हजार रुपये)
2. थाना बड़वानी
अपराध क्रमांक: 196/2026
धाराएं: 303(2) बीएनएस (BNS)
फरार आरोपी: कस्तरा पिता जिरमल निगवाल (निवासी: ग्राम जामली, थाना चैनपुर, तहसील झिरनिया, जिला खरगोन)
घोषित इनाम: ₹2,000/- (दो हजार रुपये)
3.थाना बड़वानी
अपराध क्रमांक: 545/2026
धाराएं: 262 बीएनएस (BNS)
फरार आरोपी: शुभम पिता सुभाष मानकर निवासी माहर मोहल्ला जुलवानिया थाना जुलवानिया जिला बड़वानी
घोषित इनाम: ₹2,000/- (दो हजार रुपये)
4. थाना वरला
अपराध क्रमांक: 113/2026
धाराएं: 8/20 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट
फरार आरोपी:
शांतिलाल पिता चिल्लर बरेला (निवासी: पंजरिया, थाना वरला, जिला बड़वानी)
अमीश पिता वेयर से बरेला (निवासी: पंजरिया, थाना वरला, जिला बड़वानी)
घोषित इनाम: ₹1,000 - ₹1,000/- (एक-एक हजार रुपये)
पुलिस की कार्रवाई व आमजन से अपील
उक्त आरोपी अपराध पंजीबद्ध होने के पश्चात से ही लगातार फरार चल रहे हैं। बड़वानी पुलिस की विशेष टीमों द्वारा आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक बड़वानी ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी भी नागरिक को इन फरार आरोपियों के संबंध में कोई भी प्रामाणिक सूचना या सुराग मिलता है, तो वे तत्काल अपने निकटतम पुलिस स्टेशन या जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष, बड़वानी में सूचित करें।
विशेष सूचना: सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान व नाम पूरी तरह गुप्त व गोपनीय रखा जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)