इंदौर के राऊ में लिफ्ट में छूटे 8 लाख से भरे बैग पर शख्स ने किया हाथ साफ, सीसीटीवी से पकड़ा गया आरोपी
इंदौर के राऊ में लिफ्ट में छूटे 8 लाख रुपये से भरा बैग चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। पूरी रकम बरामद हो गई है।
लिफ्ट में छूटा ₹8 लाख से भरा बैग, आरोपी ने किया हाथ साफ; CCTV से पकड़ा गया
इंदौर : इंदौर के राऊ में लिफ्ट में छूटे ₹8 लाख से भरे बैग पर एक शख्स ने हाथ साफ कर दिया। फरियादी जब बैग लेने वापस पहुंचा तो वह गायब था। शिकायत के बाद पुलिस ने CCTV खंगाले और आरोपी को दबोच लिया। खास बात ये कि पुलिस ने चोरी की पूरी ₹8 लाख की रकम बरामद कर ली है।
मामला राऊ थाना क्षेत्र की ट्रेजर फैंटेसी का है। फरियादी बैंक से लोन के ₹8 लाख लेकर अपने घर पहुंचा था। लिफ्ट में रुपयों से भरा बैग फर्श पर रख दिया, लेकिन घर पहुंचने के बाद बैग लिफ्ट में ही भूल गया। कुछ देर बाद जब वापस लिफ्ट में पहुंचा तो बैग गायब था।

शिकायत मिलते ही राऊ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर पुलिस को एक संदिग्ध की पहचान हुई। इसके बाद रेती मंडी रेलवे ब्रिज के पास पुलिस ने संदेही को नीले बैग के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने लिफ्ट से बैग चोरी करना कबूल कर लिया। आरोपी की पहचान यमन जैन, उम्र 32 साल, निवासी आनंद नगर इंदौर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की पूरी ₹8 लाख की रकम बरामद कर ली और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)