JAYS National President Attack: जयस राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश मुजाल्दा पर जानलेवा हमले का विरोध; आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सौंपा ज्ञापन

जयस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट लोकेश मुजाल्दा पर हमले के विरोध में सेंधवा में पुलिस को सौंपा गया ज्ञापन। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग।

Jun 22, 2026 - 17:43
0
JAYS National President Attack: जयस राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश मुजाल्दा पर जानलेवा हमले का विरोध; आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सौंपा ज्ञापन

दिनांक 22. 06. 2026 को मा.राज्यपाल महोदय के नाम से श्री मान ग्रामीण थाना प्रभारी सेंधवा को ज्ञापन सौंपा। 
जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट लोकेश मुजाल्दा को सुरक्षा प्रदान की जाए एवं उनकी गाड़ी पर हमला करवाने वाले मुख्य आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए 
जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट लोकेश मुजाल्दा विगत कई वर्षों से आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों, जल-जंगल-जमीन, सामाजिक न्याय, आदिवासी अत्याचारों एवं जनहित के विभिन्न मुद्दों पर निरंतर संघर्ष एवं नेतृत्व करते आ रहे हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश एवं देशभर में अनेक लोकतांत्रिक आंदोलन एवं जनजागरण अभियान संचालित किए गए हैं, जिसके कारण लाखों "आदिवासियों को न्याय एवं अधिकार प्राप्त करने में सहायता मिलती रही है।

विगत कुछ समय से एडवोकेट लोकेश मुजाल्दा को सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से लगातार जान से मारने की धमकियां प्राप्त हो रही थीं जो कि आज तक प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से जारी है। इन धमकियों के बीच दिनांक 16.06.2026 की रात्रि में उनके निवास पर खड़ी फॉर्च्यूनर वाहन क्रमांक MP-07-CF-8308 पर अज्ञात हमलावरों द्वारा घातक हमला कर तोड़फोड़ की गई, जिससे वाहन का अगला कांच (विंडशील्ड) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की परिस्थितियों से यह स्पष्ट प्रतीत होता है कि हमलावरों का उद्देश्य केवल वाहन को नुकसान पहुंचाना नहीं था, बल्कि एडवोकेट लोकेश मुजाल्दा को शारीरिक क्षति पहुंचाने अथवा उनके जीवन पर हमला करने का प्रयास था। सौभाग्यवश घटना के समय वे वाहन में उपस्थित नहीं थे, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।

यह घटना न केवल एक व्यक्ति पर हमला है, बल्कि आदिवासी समाज की आवाज उठाने वाले एक प्रमुख सामाजिक नेतृत्व को भयभीत करने का प्रयास भी है। वर्तमान परिस्थितियों में एडवोकेट लोकेश मुजाल्दा के जीवन एवं संपत्ति को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है तथा भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। 
जिसमें महेन्द्र सेनानी जयस जिला उपाध्यक्ष बड़वानी उमेश डुडवे, महेश डावर, अमिल डूडवे, विजय सेनानी, नरेन्द्र सोलंकी, अमित नरगांवे, मुकेश किराड़े, प्रकाश बड़ोले, प्रकाश जाधव, विकास सेनानी, छोटु जाधव, मुन्ना आर्य आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User