मुरैना के मंदिर में बड़ी वारदात, पुजारियों को बंधक बनाकर 45 हजार की लूट और गर्भगृह की खुदाई
मुरैना के नगरा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मंदिर के पुजारियों को बंधक बनाकर 45 हजार की लूट और गर्भगृह खोदने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना से इनकार किया है।
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के पोरसा अंतर्गत नगरा थाना क्षेत्र के पुराने भदावली गांव में बीती रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। ग्रामीण मिलकर जिस सिद्ध बाबा गिरधारी महाराज और बंगाले वाली कालिका माता का मंदिर बनवा रहे हैं, वहां पूजा और निर्माण कार्य संभाल रहे दो पुजारियों को बदमाशों ने रात के वक्त बंधक बना लिया। बदमाशों ने पुजारियों के हाथ-पैर खाट से रस्सी से बांध दिए और उनकी जेब से 45 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाशों ने मंदिर के गर्भगृह में घुसकर रातभर खुदाई की और वहां से कुछ सामान लेकर फरार हो गए।
🤝 थाने में हुआ हंगामा, संदिग्धों के परिचित निकलने पर पुलिस बोली—आपसी बातचीत के बाद मामला सुलझा
घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण कार्रवाई की मांग को लेकर दोपहर तक थाने में हंगामा करते रहे। जांच के दौरान सामने आया कि इस घटना में शामिल संदिग्ध भिंड जिले के गोरमी क्षेत्र के रहने वाले हैं और वे पुजारियों के ही परिचित निकले। इसके बाद थाने में ही पंचायत बैठी और मामला आपसी बातचीत के बाद निपट गया। हालांकि, इस पूरे मामले पर नगरा थाना प्रभारी सुखदेव सिंह चौहान का कहना है कि ऐसी कोई घटना घटित नहीं हुई है, जबकि ग्रामीण और पीड़ित पुजारी लूट और तोड़फोड़ की इस पूरी वारदात को लेकर अपनी बात पर अड़े रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)