मऊगंज में हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से बुलेट में लगी आग—देखते ही देखते ट्रक भी जलकर खाक
मऊगंज जिले में हाईवे किनारे खड़ी बुलेट बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
मऊगंज जिले में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक और हैरान कर देने वाला हादसा सामने आया, जहां हाईवे किनारे खड़ी एक बुलेट बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुलेट में तत्काल आग भड़क उठी और देखते ही देखते इस आग ने ट्रक को भी अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही पलों में दोनों वाहन आग के गोले में तब्दील हो गए। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस भयानक हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित बच गए।
🚒 तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल टीम ने पाया आग पर काबू, हादसे के बाद से ट्रक चालक मौके से फरार
जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 5 निवासी सत्येंद्र गुप्ता ने अपनी बुलेट बाइक हाईवे किनारे खड़ी की थी और कुछ दूरी पर गए हुए थे, तभी यह हादसा हुआ। आग इतनी भीषण थी कि ट्रक चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई और मौके से चला गया। वार्ड पार्षद अन्नु खान की सूचना पर पहुंची दमकल टीम के फायरकर्मी यार मोहम्मद और उनकी टीम को आग पूरी तरह बुझाने में करीब तीन घंटे का समय लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश करते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)