राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पीड़ितों से मुलाकात का वीडियो, जवाबदेही तय करने की मांग
बंडा और शाहगढ़ में जहरीली शराब से हुई मौतों पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा है। प्रशासन ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए हेल्थ स्क्रीनिंग के निर्देश दिए हैं।
बंडा और शाहगढ़ क्षेत्रों में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर कड़ा निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के पीड़ित परिवारों से मुलाकात का वीडियो साझा करते हुए उन्होंने राज्य प्रशासन को आड़े हाथों लिया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह विफल हो चुका है, जहां दूषित पानी, मिलावटी सिरप और अब अवैध जहरीली शराब के कारण लगातार आम लोगों की जानें जा रही हैं, लेकिन सरकार ठोस कदम उठाने के बजाय केवल औपचारिकता निभा रही है।
🩺 कलेक्टर प्रतिभा पाल ने दिए सख्त निर्देश, गांव-गांव होगी हेल्थ स्क्रीनिंग और 24 घंटे अलर्ट मोड पर अस्पताल
राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि हर त्रासदी के बाद कुछ छोटी-मोटी गिरफ्तारियां और निचले स्तर के अधिकारियों का निलंबन कर जांच का दिखावा किया जाता है, जबकि बड़े दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती। इस बीच, स्थानीय स्तर पर जिला प्रशासन ने अवैध शराब के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त रुख अख्तियार कर लिया है।कलेक्टर प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के बाद राजस्व एवं ग्रामीण विकास अमले को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, अमानक शराब के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए गांव-गांव में संदिग्ध लक्षणों वाले व्यक्तियों की हेल्थ स्क्रीनिंग की जाएगी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)