6-लेन सड़क सर्वे के खिलाफ आदिवासियों का फूटा गुस्सा, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

सेंधवा में प्रस्तावित 6-लेन सड़क के सर्वे को लेकर आदिवासी किसानों ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य को ज्ञापन सौंपकर अधिकारों की रक्षा की मांग की है।

Sep 27, 2026 - 18:11
0
6-लेन सड़क सर्वे के खिलाफ आदिवासियों का फूटा गुस्सा, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

6-लेन सड़क सर्वे को लेकर आदिवासी छोटे किसानों की आवाज, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य के नाम सौंपा ज्ञापन

सेंधवा। प्रस्तावित 6-लेन राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्वे एवं भूमि संबंधी प्रक्रिया को लेकर आदिवासी छोटे एवं सीमांत किसानों तथा ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री अंतरसिंह आर्य जी के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि प्रस्तावित मार्ग के सर्वे से क्षेत्र के आदिवासी छोटे एवं सीमांत किसानों की कृषि भूमि प्रभावित होने की आशंका है। ग्रामीणों ने सर्वे एवं भूमि संबंधी प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा ग्राम सभा की वैधानिक प्रक्रिया और आदिवासी समुदाय के संवैधानिक एवं वैधानिक अधिकारों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की।

ज्ञापन में प्रमुख मांगें

1. प्रस्तावित 6-लेन मार्ग के सर्वे से प्रभावित होने वाली कृषि भूमि एवं किसानों की स्थिति की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
2. प्रभावित आदिवासी छोटे एवं सीमांत किसानों को सर्वे एवं प्रस्तावित मार्ग से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
3. निर्धारित वैधानिक प्रक्रिया का पालन किए बिना सर्वे अथवा पीलर लगाने की कार्रवाई न की जाए।
4. ग्राम सभा के अधिकारों एवं लागू संवैधानिक और वैधानिक प्रावधानों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
5. प्रभावित किसानों की आपत्तियों एवं दावों को रिकॉर्ड में दर्ज कर उनका निराकरण किया जाए।
6. प्रस्तावित मार्ग के लिए वर्तमान सड़क व्यवस्था एवं उपलब्ध विकल्पों का नियमानुसार परीक्षण किया जाए।
7. ग्रामीणों को सर्वे एवं भूमि संबंधी प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
8. नियमों एवं निर्धारित प्रक्रिया के उल्लंघन की स्थिति में निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
9. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा संबंधित विभाग एवं जिला प्रशासन से मामले की जानकारी लेकर आदिवासी किसानों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

आयोग ने दिया सहयोग का आश्वासन

ज्ञापन सौंपे जाने के बाद आयोग की ओर से आश्वासन दिया गया कि इस मामले की जानकारी संबंधित विभाग को दी जाएगी तथा किसानों की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक सहयोग किया जाएगा। ग्रामीणों ने आयोग के इस आश्वासन का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि मामले में संबंधित विभाग द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में राजेश सरपंच, गेंदाराम दादा, बजारिया रावत, परसिया जाधव, कनारसिंग सोलंकी, चंदन सोलंकी, शिवजी किराड़े, हरचंद सोलंकी, विकास सोलंकी, निलेश सोलंकी, तेजासिंग जाधव, नितेश किराड़े, अनारसिंग जाधव, प्रदीप सोलंकी, बिसन किराड़े, आसम सोलंकी, अर्जुन जाधव, प्रवीण, विनोद सहित अन्य ग्रामीण एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User