कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की बड़ी कार्रवाई, स्वामित्व योजना में लापरवाही बरतने वाले 15 पटवारी निलंबित

रीवा जिले में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने स्वामित्व योजना के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले 15 पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Oct 08, 2026 - 17:52
0

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर 15 पटवारियों को किया निलंबित

स्वामित्व योजना में सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन न करने और अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना पर गिरी गाज SDM ने जारी किए तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश

रीवा जिले में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने वाले 15 पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर के निर्देश पर संबंधित एसडीएम ने सभी पटवारियों के निलंबन आदेश जारी कर दिए हैं।जानकारी के अनुसार भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के अंतर्गत सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन न करने तथा वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की लगातार अवहेलना करने पर यह सख्त कार्रवाई की गई है। कई बार चेतावनी और नोटिस देने के बावजूद भी संबंधित पटवारियों द्वारा अपने हल्का क्षेत्र में स्वामित्व योजना से जुड़े सर्वे, सत्यापन और अभिलेखों के कार्य में लापरवाही बरती जा रही थी, जिससे योजना के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न हो रही थी।

इन 15 पटवारियों पर हुई निलंबन की कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देश पर जिन पटवारियों को निलंबित किया गया है उनमें बृजेश गुप्ता  हल्का लौवा लक्ष्मणपुर, अभिनव तिवारी हल्का अमिरती,सौरभ सिंह हल्का इटार पहाड़,आशीष पांडेय हल्का उमरी,मधुर सिंह हल्का मनिकवार,कौशल कोल  हल्का भौवार,इकबाल हल्का व्योहरा,प्रकाश सोनी हल्का रौरा,योगेश डाबर हल्का जवा,निशांत नागवंशी हल्का सूती,

पुष्पराज सिंह हल्का कोराव अमिलिया,श्रीमती नम्रता साहू हल्का हर्दिकला,प्रशांत त्रिपाठी हल्का मरैला,अजय पटेल हल्का भटिगवां,योगिता सिंह हल्का बबैया शामिल हैं।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय योजनाओं में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों कर्मचारियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा। स्वामित्व योजना आम ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का अधिकार पत्र देने की महत्वपूर्ण योजना है इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पर आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है और अन्य पटवारियों को भी चेतावनी दी गई है कि वे अपने कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User