राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने पर बड़ी कार्रवाई, 102 पटवारियों को नोटिस और 3 निलंबित

बड़वानी जिला प्रशासन ने शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने वाले राजस्व अमले पर सख्त कार्रवाई की है। 102 पटवारियों को नोटिस और 3 को निलंबित किया गया है।

Oct 09, 2026 - 11:11
0
राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने पर बड़ी कार्रवाई, 102 पटवारियों को नोटिस और 3 निलंबित

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही बरतने पर 102 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस, 3 निलंबित 

बड़वानी 9 अक्टूबर 2026:  जिला प्रशासन द्वारा  शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने वाले राजस्व अमले के विरुद्ध सख्त अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की गई है। स्वामित्व अधिकार अभिलेखों के निष्पादन एवं पंजीयन कार्य में रुचि न लेने तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने को गंभीरता से लेते हुए, जिले के संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) द्वारा कुल 102 पटवारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं। इसके साथ ही, 3 पटवारियों को निलंबित करने की कार्रवाई भी की गई है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं, आम नागरिकों से जुड़े राजस्व कार्यों और मैदानी स्तर पर सेवा प्रदाय में किसी भी प्रकार की कोताही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी राजस्व अधिकारियों और मैदानी अमले को निर्देशित किया गया है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी पारदर्शिता, समय-सीमा और उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करें, अन्यथा इस तरह की कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User