तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 43 साउंड बॉक्स जब्त और मामले दर्ज
जबलपुर में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए 43 साउंड बॉक्स जब्त किए हैं और मामले दर्ज किए हैं।
माननीय सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत जबलपुर में तेज आवाज में बजाए जा रहे डीजे साउंड सिस्टम के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एडिशनल एसपी मनीष भारद्वाज ने बताया कि अत्यधिक तेज आवाज के कारण पूर्व में भी बच्चों और बुजुर्गों की जान जाने के साथ-साथ इमारतों को नुकसान पहुंचने जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। एडीजी और एसपी के मार्गदर्शन में विभिन्न थाना क्षेत्रों जैसे मदन महल, लार्डगंज, पनागर और कैंट में सघन अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के तहत गाड़ियों सहित कुल 43 साउंड बॉक्स जब्त किए गए हैं तथा कोलाहल अधिनियम, एमवी एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एडिशनल एसपी मनीष भारद्वाज ने बताया
पुलिस प्रशासन ने सभी आयोजन समितियों और आम जनता से अपील की है कि वे नियमों का कड़ाई से पालन करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि साउंड बॉक्स या डीजे लगाते समय न्यायालय और शासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों का ध्यान रखें। त्यौहारों और पर्वों को कानून के दायरे में रहकर खुशी-खुशी मनाने का आग्रह किया गया है। नियम उल्लंघन की स्थिति में आगे भी इसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)