देवास और इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, प्रधान आरक्षक फिरोज खान के 15 ठिकानों पर छापा
इंदौर पीटीएस में पदस्थ प्रधान आरक्षक फिरोज खान के देवास और इंदौर स्थित 15 ठिकानों पर लोकायुक्त ने छापेमारी कर 6.26 करोड़ की अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा किया।
मध्य प्रदेश के देवास और इंदौर में लोकायुक्त पुलिस की संयुक्त टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (PTS) इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक फिरोज खान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त उज्जैन और इंदौर की टीमों ने बुधवार सुबह एक साथ 15 ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
💰 आय से 223% अधिक मिली बेनामी संपत्ति: वेतन से 75 लाख के मुकाबले करोड़ों का साम्राज्य
लोकायुक्त की प्रारंभिक जांच में प्रधान आरक्षक फिरोज खान के पास से करीब 6.26 करोड़ रुपये की अनुपातहीन संपत्ति सामने आई है। लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार, फिरोज खान को सेवाकाल के दौरान कुल वेतन से करीब 75 लाख रुपये की आय होना अनुमानित है, जबकि अन्य स्रोतों को मिलाकर उसकी कुल वैध आय 1.93 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके मुकाबले उसके ठिकानों से मिली कुल संपत्ति उसकी ज्ञात आय से लगभग 223 प्रतिशत अधिक पाई गई है, जिसकी विस्तृत जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)