एशियन गेम्स पदक विजेता जय मीणा और कोच सुदेश सांगते से मिले पीएम मोदी, रैकेट और बॉल भेंट कर किया सम्मानित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स में सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक जीतने वाले देवास के खिलाड़ी जय मीणा और कोच सुदेश सांगते से मुलाकात कर बधाई दी।
देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले एशियन गेम्स के सॉफ्ट टेनिस कांस्य पदक विजेता जय मीणा और उनके कोच सुदेश सांगते ने गुरुवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री ने दोनों का स्वागत करते हुए उन्हें इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और उनका कुशलक्षेम जाना। मुलाकात के दौरान खिलाड़ी और कोच ने बेहद आत्मीय अंदाज में प्रधानमंत्री मोदी को सॉफ्ट टेनिस रैकेट, विशेष सॉफ्ट टेनिस बॉल और पंप अपने हाथों से भेंट किया।
🥍 सॉफ्ट टेनिस के इतिहास में पहली बार मिला कांस्य पदक: पीएम मोदी ने की खिलाड़ियों की जमकर सराहना
इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सॉफ्ट टेनिस के इतिहास में देश को पहली बार एशियन गेम्स में कांस्य पदक हासिल हुआ है, जो हम सभी के लिए एक बहुत बड़ी और गर्व की उपलब्धि है। प्रधानमंत्री ने पदक जीतने वाले सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और लगातार उनका उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मुलाकात से देवास सहित पूरे प्रदेश के खेल प्रेमियों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)