शारदीय नवरात्र के छठे दिन मां शारदा का अलौकिक शृंगार, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

मैहर में शारदीय नवरात्र के छठे दिन मां शारदा का विशेष शृंगार और पूजन हुआ। भारी संख्या में श्रद्धालु सीढ़ियां चढ़कर और पैदल दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

Oct 16, 2026 - 11:12
0
शारदीय नवरात्र के छठे दिन मां शारदा का अलौकिक शृंगार, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

मैहर। पवित्र नगरी मैहर में शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर माहौल पूरी तरह से भक्तिमय बना हुआ है। नवरात्र के छठे दिन गुरुवार सुबह त्रिकूट पर्वत पर विराजमान माता मां शारदा का अत्यंत मनमोहक और विशेष शृंगार किया गया, जिसके बाद विधि-विधान से भव्य आरती संपन्न हुई। मंदिर के मुख्य पुजारी पवन पाण्डेय (दाऊ सरकार) द्वारा माता का शृंगार किया गया। नवरात्र की षष्ठी तिथि होने के कारण आज मां के छठे स्वरूप माँ कात्यायनी की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। अलसुबह से ही देश के कोने-कोने से आए लाखों भक्त मंदिर पहुँचकर माता के दर्शन कर रहे हैं, जिनमें से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक रूप से सीढ़ियाँ चढ़कर और कई भक्त सैकड़ों किलोमीटर की पदयात्रा करके मंदिर पहुँच रहे हैं।

👣 पंचमी पर उमड़ी ऐतिहासिक भीड़: 1.15 लाख से अधिक भक्तों ने तय किया पैदल मार्ग का सफर

शारदीय नवरात्र की पंचमी तिथि पर मां शारदा शक्तिपीठ धाम में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा। आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने माँ शारदा के दरबार में मत्था टेका। इनमें सबसे अधिक 1,15,467 श्रद्धालुओं ने कठिन पैदल मार्ग से सीढ़ियाँ चढ़कर मंदिर तक की यात्रा पूरी की। इसके अलावा 2,21,18 श्रद्धालुओं ने वैन मार्ग का उपयोग किया और 3,200 श्रद्धालुओं ने रोपवे के माध्यम से सुगमता से मंदिर पहुँचकर दर्शन लाभ प्राप्त किया। प्रशासन और मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा सुरक्षा व व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि सभी भक्तों को सुगम दर्शन मिल सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User