टीही टनल में बैलास्टलेस ट्रैक बिछाने का काम पूरा, 27-28 अक्टूबर को हो सकता है CRS निरीक्षण
इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के तहत टीही टनल में बैलास्टलेस ट्रैक का काम पूरा। सुरक्षा मानकों के बीच 27 या 28 अक्टूबर को हो सकता है सीआरएस निरीक्षण।
इंदौर। इंदौर-दाहोद नई रेल परियोजना को लेकर एक बेहद अच्छी और राहत भरी खबर सामने आई है। रेलवे ने टीही के आगे निर्माणाधीन लगभग 3 किलोमीटर (2957 मीटर) लंबी टनल के भीतर बैलास्टलेस ट्रैक (बीएलटी) बिछाने का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। टनल के भीतर सुरक्षा और स्थिरता को ध्यान में रखते हुए गिट्टी-रहित (बैलास्टलेस) आधुनिक ट्रैक बिछाया गया है, जिससे ट्रेनों का संचालन सुगम और सुरक्षित हो सकेगा।
⏱️ कांक्रीट सेटिंग और फिनिशिंग का काम जारी: 27 या 28 अक्टूबर को प्रस्तावित है सीआरएस निरीक्षण
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, टनल के अंदर बिछाए गए ट्रैक के कांक्रीट को पूरी तरह सेट होने में करीब 15 से 20 दिनों का समय लगेगा। इसके साथ ही अगले 20 से 25 दिनों के भीतर टनल के शेष बचे हुए फिनिशिंग कार्यों को भी अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इस रेलखंड पर जल्द से जल्द ट्रेनों का परिचालन शुरू करने के उद्देश्य से कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) के निरीक्षण की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो 27 या 28 अक्टूबर को सीआरएस निरीक्षण होने की प्रबल संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)