बॉलीवुड को गैंग की खुली चेतावनी, सलमान खान के साथ काम करने वालों पर मंडराया खतरा
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद गैंगस्टर अनिल पंडित की बॉलीवुड को धमकी। सलमान खान से सार्वजनिक माफी मांगने की उठाई मांग।
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में हुए जानलेवा हमले के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना के तुरंत बाद अमेरिका में छिपे बैठे गैंगस्टर अनिल पंडित ने एक ऑडियो क्लिप के जरिए इस हमले की पूरी जिम्मेदारी ली है। सामने आए इस ऑडियो में उसने न सिर्फ टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले का जिक्र किया है, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री को भी गंभीर परिणाम भुगतने की खुली धमकी दी है।
⚠️ सलमान खान को सार्वजनिक माफी मांगने का फरमान: "जो भी सलमान के साथ काम करेगा, उसे बनाया जाएगा निशाना"
वायरल ऑडियो क्लिप में गैंगस्टर अनिल पंडित ने अपने साथी हरमन संधू का नाम लेते हुए बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। उसने मांग की है कि सलमान खान तुरंत लॉरेंस बिश्नोई और पूरे बिश्नोई समाज से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें। पंडित का यह भी कहना है कि टाइगर श्रॉफ को पहले भी कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज किया। उसने साफ शब्दों में कहा है कि अब से जो भी अभिनेता सलमान खान के साथ काम करेगा, उसे ऐसे ही हमलों का सामना करना पड़ेगा और यह उसकी तरफ से पहली व आखिरी चेतावनी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)