बदनावर क्षेत्र में सड़क हादसों का कहर, 3 से 19 अक्टूबर के बीच 8 लोगों की मौत और 9 घायल, पसरा मातम
धार जिले के बदनावर क्षेत्र में सड़क हादसों का खौफनाक मंजर। 3 से 19 अक्टूबर के बीच हुए हादसों में 8 लोगों की मौत और 9 लोग घायल।
धार। सड़क पर निकला व्यक्ति अपने घर सुरक्षित लौटेगा, यही उम्मीद हर परिवार की होती है। कोई काम पर जाता है, कोई पढ़ने, तो कोई परिवार की जरूरतें पूरी करने बाहर निकलता है। घर पर हमेशा उनके सकुशल लौटने का इंतजार रहता है, लेकिन जब दरवाजे पर दस्तक की जगह किसी हादसे की मनहूस खबर पहुंचती है, तो एक ही पल में पूरा परिवार बिखर जाता है। कहीं एक ही परिवार के कई सदस्य अपनी जान गंवा बैठते हैं, तो कहीं घर का इकलौता चिराग हमेशा के लिए बुझ जाता है।
मध्य प्रदेश के धार जिले के बदनावर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों (3 से 19 अक्टूबर) के भीतर हुई सड़क दुर्घटनाओं में 8 लोगों की मौत और 9 लोगों के घायल होने की घटनाएं महज साधारण आंकड़े नहीं हैं, बल्कि ये ऐसी त्रासदियां हैं जिन्होंने कई परिवारों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)