विजयादशमी पर भारतीय संगठन के तत्वावधान में विशाल भंडारे का आयोजन, 12 हजार से अधिक लोगों ने ग्रहण की प्रसादी

बलवाड़ी में विजयादशमी पर भारतीय संगठन के तत्वावधान में विशाल भंडारे का आयोजन। मां काली विसर्जन के बाद 12 हजार से अधिक लोगों ने ग्रहण की प्रसादी।

Oct 20, 2026 - 16:01
0

भारतीय संगठन के तत्वाधान विशाल भंडारे का किया गया आयोजन मां काली के विसर्जन के बाद भोग लगाकर किया गया भंडारे का श्री गणेश 12000 से अधिक लोगों ने भंडारे में प्रसादी ग्रहण की ।

बलवाड़ी : प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी विजयदशमी के अवसर पर भारतीय संगठन के तत्वाधान में बाबा रामदेव मंदिर परिसर में सुबह 11:00 बजे विधि विधान के साथ मां काली और जवारे का विसर्जन करने के बाद भंडारे का श्री गणेश किया गया किसके पूर्व उज्जैन से आए पंडित रवि वैष्णव के द्वारा विशेष पूजा अर्चना और माता के विसर्जन की महा आरती की गई भारतीय संगठन के सभी पदाधिकारी सदस्य और भक्तों के द्वारा मां काली को ना मन को से विदाई दी गई विशाल भंडारे का श्री गणेश किया गया जिसमें लगभग बालवाड़ी सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के भक्तों ने भंडारे में विशेष रूप से बनाई गई दाल बाटी चूरमा आदि प्रसादी ग्रहण की भारतीय संगठन के प्रमुख सुनील पवार और अध्यक्ष पूनम  जाधव ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार विजयादशमी के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 12000 से अधिक लोगों ने प्रसादी ग्रहण की इसमें 300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने प्रसादी का वितरण किया जिसमें विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा भारतीय संगठन की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया गया।


भंडारे में बालवाड़ी वरला हिंगवा घेगांव,चिखली , केरमला, दुधखेड़ा दुगानी शाहिद आसपास के ग्रामीण अंचलों के भक्तों ने भंडारे में पधार कर प्रसादी ग्रहण की भंडारे में दिए गए सभी के सहयोग का भारतीय संगठन के द्वारा विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User