दीपावली से पहले सड़कों पर उतरेंगे एमपी के 7.5 लाख कर्मचारी, 2% महंगाई भत्ते को लेकर आज भोजन अवकाश में प्रदर्शन
मध्य प्रदेश के 7.5 लाख कर्मचारी 2% महंगाई भत्ते और राहत की मांग को लेकर आज भोजन अवकाश में करेंगे प्रदर्शन। दीपावली से पहले सरकार से लगाई गुहार।
भोपाल। मध्य प्रदेश में दीपावली के त्योहार से ठीक पहले महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) की मांग को लेकर राज्य के 7 लाख 50 हजार से अधिक कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। पिछले 10 महीनों से एरियर और भत्ते के इंतजार में बैठे कर्मचारियों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बड़े प्रदर्शन की शुरुआत कर दी है। कर्मचारी आज शासकीय केंद्रीय मुद्रणालय डाक भवन के सामने दोपहर 1 बजे भोजन अवकाश (लंच ब्रेक) के दौरान प्रदर्शन कर अपनी मांगों को बुलंद करेंगे। कर्मचारियों का आरोप है कि केंद्र सरकार ने जहां अपने कर्मचारियों को जनवरी 2026 से ही महंगाई भत्ता और राहत दे दी है और राज्य के 850 आईएएस/अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों को भी केंद्रीय दर से 2% डीए दे दिया गया है, वहीं राज्य के कर्मचारियों को इससे वंचित रखा गया है।
💰 लाड़ली बहना योजना से तुलना पर बिफरे कर्मचारी: 10 महीने का एरियर और 60% DA करने की उठाई मांग
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने बताया कि पिछले 10 महीनों में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस, दूध, चावल और दालों के दाम में भारी उछाल आया है, जिससे कर्मचारियों के घर का बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है। उन्होंने मांग की है कि 7.50 लाख कार्यरत और 4.50 लाख सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 2% महंगाई भत्ता बढ़ाकर 58% से 60% किया जाए तथा 10 महीने का बकाया एरियर तुरंत दिया जाए। कर्मचारी नेताओं ने सवाल उठाया कि जब सरकार हर महीने 'लाड़ली बहना योजना' पर करीब 1857 करोड़ रुपये खर्च कर रही है, तो दिन-रात योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने वाले कर्मचारियों के महज 700 करोड़ रुपये के वित्तीय भार को उठाने में देरी क्यों की जा रही है?
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)