8 महीने में 4 बार सांप ने काटा; बाल-बाल बची किशोर की जान, दहशत में पूरा परिवार
सागर जिले में 18 साल के किशोर को 8 महीने में 4 बार सांप ने काटा। परिजन दहशत में, लेकिन समय पर अस्पताल पहुंचने से बची जान। जानें पूरी खबर।
सागर। जिले की बंडा तहसील के धुरमार गांव में एक 18 वर्षीय किशोर नमन पिता नारायण चौबे के साथ घटी घटनाएं चर्चा का विषय बनी हुई हैं। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले नमन को पिछले 8 महीनों में चार बार सांप ने काटा है। हर बार मौत के मुंह में जाने के बाद नमन सही समय पर अस्पताल पहुँच गया, जिससे उसकी जान बच सकी। वर्तमान में वह सागर जिला अस्पताल में उपचाररत है, जहाँ उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
🏠 बार-बार सांप के डसने से परिवार में खौफ
नमन के चाचा प्रभुदयाल चौबे ने बताया कि यह सिलसिला पिछले साल नवंबर महीने से शुरू हुआ था। इसके बाद दिसंबर और जनवरी में भी ऐसी ही घटनाएं हुईं। लंबे अंतराल के बाद 30 जून को फिर से सांप ने उसे डस लिया। बार-बार हो रही इन घटनाओं ने परिवार को एक गहरे सदमे और दहशत में डाल दिया है। परिजन समझ नहीं पा रहे हैं कि यह महज इत्तेफाक है या कोई अनहोनी, लेकिन वे इस अनजाने डर से बेहद चिंतित हैं।
🏥 अंधविश्वास छोड़ अस्पताल को ही चुनें
परिजनों ने समाज के लोगों को संदेश दिया है कि सांप काटने जैसी घटनाओं को अंधविश्वास से न जोड़ें और तांत्रिकों या झाड़-फूंक के चक्कर में अपना समय बर्बाद न करें। जिला अस्पताल के सर्प दंश प्रभारी अभिषेक ठाकुर ने भी इस बात पर जोर दिया कि, ''नमन के परिवार ने बहुत समझदारी दिखाई कि उसे समय रहते अस्पताल पहुंचाया। लोगों को यह समझना चाहिए कि सांप के जहर का इलाज केवल अस्पताल और सही एंटी-वेनम इंजेक्शन ही है। झाड़-फूंक के कारण अक्सर लोगों की जान चली जाती है, इसलिए अस्पताल का रुख करना ही एकमात्र सुरक्षित रास्ता है।''
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)