चीतल को केला खिलाना पड़ा महंगा; वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने युवक को किया गिरफ्तार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में चीतल को केला खिलाने वाले युवक को वन विभाग ने किया गिरफ्तार। वन्यजीवों को खाद्य पदार्थ खिलाना है गंभीर अपराध।

Jul 07, 2026 - 15:03
0
चीतल को केला खिलाना पड़ा महंगा; वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने युवक को किया गिरफ्तार

उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर प्रबंधन ने कड़ी कार्रवाई की है। पचपेढ़ी पर्यटन जोन से लौटते समय एक पर्यटक द्वारा चीतल को केला खिलाने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए 6 जुलाई को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा गया था कि पर्यटक नियमों को दरकिनार कर चीतल के साथ मानवीय व्यवहार कर रहा था।

📹 वीडियो बना और वायरल हुआ मामला

घटना 27 जून की है, जब मगधी गेट के पास एक युवक ने अपनी कार रोककर चीतल को केला खिलाना शुरू किया। वहां मौजूद एक अन्य पर्यटक ने न केवल इसका विरोध किया, बल्कि इसका वीडियो भी बना लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि विरोध करने पर युवक उलझ भी गया था। बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, जिसे संज्ञान में लेकर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने जांच शुरू की और आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया।

⚖️ प्रबंधन की चेतावनी: वन्यजीवों को खिलाना गंभीर अपराध

क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीवों को किसी भी प्रकार का खाद्य या अखाद्य पदार्थ खिलाना न केवल उनकी प्राकृतिक आदतों को प्रभावित करता है, बल्कि यह कानूनी रूप से भी दंडनीय अपराध है। उन्होंने सभी पर्यटकों से अपील की है कि वे ऐसे कृत्यों से बचें। गौरतलब है कि इससे पूर्व 24 जून को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में सांभर के साथ दुर्व्यवहार के मामले में एक एसडीओ को निलंबित किया गया था। प्रशासन अब सभी टाइगर रिजर्व क्षेत्रों में पर्यटकों की निगरानी बढ़ा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User