विदिशा में पत्नी को बेचने का सनसनीखेज आरोप; राघौगढ़ के युवक ने लगाई न्याय की गुहार
गुना में अटा-सटा प्रथा के नाम पर पत्नी को बेचने का गंभीर मामला। पति का आरोप है कि ससुरालियों ने 8 लाख रुपये में पत्नी को विदिशा में बेचा। जांच जारी।
गुना। जिले के राघौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बंदरगड़ा से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। एक पति ने अपनी पत्नी को बेचने का गंभीर आरोप अपने ससुर और ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया है। जनसुनवाई में एसपी को दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़ित जितेंद्र उर्फ जीतु बंजारा ने बताया कि उसकी पत्नी बतूल बाई को ससुराल वालों ने विदिशा जिले में 8 लाख रुपये में किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया है।
🔗 अटा-सटा प्रथा और विवाद की जड़
पीड़ित जितेंद्र ने बताया कि उसकी शादी 'अटा-सटा' प्रथा के तहत हुई थी, जिसके बदले में उसकी बहन की शादी ससुर गंगाराम के बेटे से तय की गई थी। जितेंद्र की बहन नाबालिग होने के कारण उसकी विदाई नहीं की गई थी, जिससे नाराज होकर ससुर करीब तीन महीने पहले पत्नी बतूल बाई को गेहूं काटने के बहाने मायके ले गए थे। अब ससुराल वाले बहन की विदाई की जिद अड़ाकर पत्नी को भेजने से इनकार कर रहे हैं।
🤰 गर्भवती पत्नी और मासूम बच्चे का भविष्य अधर में
जितेंद्र ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि उनकी पत्नी पांच माह की गर्भवती है और उनका 3 वर्षीय मासूम बेटा भी है। पत्नी के वापस न आने पर उन्होंने समाज की पंचायत भी बुलाई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। राघौगढ़ एसडीओपी दीपा डोडवे के अनुसार, मामला सीधे एसपी कार्यालय में दर्ज हुआ है। अब पीड़ित को राघौगढ़ थाने बुलाकर विस्तृत जानकारी ली जाएगी और उसी के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)