लापरवाही बरतने पर सीएम राइज प्राचार्य निलंबित, पाटी किया अटैच
सेंधवा के सांदीपनी स्कूल में छत का प्लास्टर गिरने से दो छात्राएं घायल। मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने प्राचार्य आशीष श्रीवास को किया निलंबित।
सेंधवा: कलेक्टर जयति सिंह ने सांदीपनी स्कूल की छत के प्लास्टर गिरने से 2 छात्राओं के घायल होने के मामले में संस्था प्राचार्य आशीष श्रीवास को निलंबित कर बीईओ ऑफिस पाटी अटैच कर दिया।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार सुबह नगर के सांदीपनी स्कूल की एक कक्षा में छज्जे का एक हिस्सा ढह जाने से दो छात्र घायल हो गई थी। जिन्हें आनन -फानन में सिविल अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उनकी छुट्टी कर दी गई। इस मामले के मीडिया में आने के बाद तत्काल सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने स्कूल का दौरा कर नवीन बने भवन में कक्षा लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने संस्था प्राचार्य श्रीवास के बयान भी दर्ज किया। जिसमें लापरवाही और उदासीनता पाई गई। इसके बाद अन्य कर्मचारियों से चर्चा कर कलेक्टर जयति सिंह को रिपोर्ट पेश की गई। इसके बाद अगले ही दिन घटना के 24 घंटे के भीतर सांदीपनी स्कूल के प्राचार्य को निलंबन का आदेश थमा दिया गया।

क्या उल्लेख था आदेश में
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में संस्था प्राचार्य आशीष श्रीवास को छत का प्लास्टर गिरने से छात्राओं के घायल होने के मामले में देख रेख में लापरवाही बरतने का दोषी पाया। जिसके चलते कलेक्टर ने प्राचार्य को निलंबित कर बीईओ कार्यालय पाटी अटैच कर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)