दतिया से आशुतोष तिवारी होंगे बीजेपी के उम्मीदवार; संगठन के अनुभवी नेता पर पार्टी ने जताया भरोसा
दतिया उपचुनाव: बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को बनाया अपना उम्मीदवार। नरोत्तम मिश्रा के लड़ने की अटकलें हुईं खत्म। पढ़ें दतिया चुनाव की पूरी अपडेट।
दतिया उपचुनाव के लिए बीजेपी ने बड़ा फैसला लेते हुए आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इसके साथ ही पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के चुनाव लड़ने की सभी अटकलों पर विराम लग गया है। आशुतोष तिवारी संगठन के अनुभवी नेता हैं, शिवराज सरकार में अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं और उन्हें आरएसएस का करीबी भी माना जाता है। बीजेपी ने इस बार दतिया में नए चेहरे पर दांव खेलते हुए चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)