भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर विधायक रामेश्वर शर्मा का कड़ा एक्शन: बिल्डर्स को चेतावनी, बुनियादी सुविधाएं न दीं तो जाएंगे जेल
भोपाल में अवैध कॉलोनियों के मकड़जाल पर विधायक रामेश्वर शर्मा सख्त। बिल्डर्स के लिए 5 बुनियादी सुविधाएं अनिवार्य, न देने पर होगी FIR।
भोपाल। राजधानी भोपाल में अवैध कॉलोनियों के मकड़जाल और उनमें रहने वाले हजारों परिवारों की बुनियादी समस्याओं को लेकर भाजपा के कद्दावर विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपनी ही सरकार के प्रशासनिक अमले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने प्रशासन और कॉलोनाइजर्स के गठजोड़ पर तीखे सवाल खड़े करते हुए चेतावनी दी है कि जनता को बुनियादी सुविधाएं न देने वाले बिल्डर्स को सीधे जेल भेजा जाएगा।
📉 सपनों का कत्ल: कॉलोनाइजरों के चंगुल में फंसी जनता
विधायक रामेश्वर शर्मा ने भोपाल में जमीनों के आसमान छूते दामों पर चिंता जताते हुए कहा कि गांव से शहर आने वाले मध्यमवर्गीय व्यक्ति का सपना अपना घर बनाना होता है। लेकिन शहर की महंगी जमीन और ऊंची कलेक्टर गाइडलाइन के कारण गरीब व्यक्ति मजबूरन बाहरी इलाकों की अवैध कॉलोनियों में फंस जाता है, जहाँ कॉलोनाइजर उन्हें सुविधाओं के नाम पर लूटते हैं।
📋 बिल्डर्स के लिए 5 बुनियादी सुविधाएं अनिवार्य
विधायक ने स्पष्ट किया है कि अब हर पुरानी कॉलोनी का सर्वे होगा और बिल्डर्स को निम्नलिखित पांच सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध करानी होंगी:
-
30 फीट चौड़ी पक्की सड़क
-
प्रॉपर सीवेज लाइन व्यवस्था
-
पीने के साफ पानी की पाइपलाइन
-
स्थायी बिजली कनेक्शन
-
बच्चों के लिए खेल का मैदान
⚖️ 'महा-सर्वे' से बढ़ी बिल्डर्स की मुश्किलें
विधायक रामेश्वर शर्मा ने घोषणा की है कि भोपाल की पुरानी सभी कॉलोनियों का 'महा-सर्वे' कराया जाएगा। इसमें यह जांचा जाएगा कि नक्शे और वादे के मुताबिक आम जनता को क्या-क्या मिला और कॉलोनाइजर ने कहां-कहां धोखाधड़ी की है। विधायक ने दोटूक कहा है कि जब तक कॉलोनाइजर ये सभी बुनियादी सुविधाएं विकसित नहीं करेगा, तब तक प्रशासन उनके विरुद्ध सख्त धाराओं में FIR दर्ज करेगा। इस घोषणा के बाद से ही शहर के अवैध प्लॉटिंग करने वाले भू-माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)