सागर की रहली विधानसभा को ₹272 करोड़ की सौगात, गढ़ाकोटा से देवरी तक बनेगी टू-लेन सड़क
मध्य प्रदेश के अनुपूरक बजट में सागर की रहली विधानसभा को बड़ी सौगात मिली है। गढ़ाकोटा से देवरी तक 49 किमी लंबी टू-लेन सड़क के लिए ₹272 करोड़ स्वीकृत हुए हैं।
सागर: मध्य प्रदेश विधानसभा में पेश हुए अनुपूरक बजट में सागर की रहली विधानसभा के लिए बड़ी सौगात मिली है। पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के प्रयासों से गढ़ाकोटा और देवरी को कनेक्ट करने के लिए 49 किमी लंबी टू-लेन सड़क के लिए 272 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। यह सड़क NH-44 से शानदार कनेक्टिविटी देगी और NH-34 (सागर-जबलपुर) से कनेक्ट होगी। इस रोड के जरिए दमोह को भी NH-44 से बेहतर कनेक्टिविटी मिल जाएगी। पूर्व मंत्री और नेता प्रतिपक्ष रहली विधायक गोपाल भार्गव ने इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पीडब्ल्यूडी (PWD) मंत्री राकेश सिंह का आभार माना है।
🛣️ गढ़ाकोटा से रहली होते हुए देवरी तक जाएगी सड़क
बुंदेलखंड में बिछ रहे सड़कों के जाल के अंतर्गत एक और सौगात सागर की रहली विधानसभा को मिली है। हाल ही में मध्य प्रदेश विधानसभा में डॉ. मोहन यादव सरकार द्वारा रहली विधानसभा के लिए सौगातों की झड़ी लगा दी गई है। इसमें गढ़ाकोटा, रहली होते हुए देवरी तक सड़क चौड़ीकरण के लिए 272 करोड़ रुपये की सौगात शामिल है।
🔗 सागर-जबलपुर होंगे आपस में कनेक्ट
इस सड़क की खासियत यह है कि यह देश के सबसे बड़े नेशनल हाईवे-44 और नेशनल हाईवे-34 (सागर-जबलपुर) को आपस में कनेक्ट करेगी। इसका फायदा रहली और देवरी विधानसभा को होगा, साथ ही दमोह जिले को नेशनल हाईवे-44 से शानदार कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके अलावा भी रहली विधानसभा के लिए डॉ. मोहन यादव ने दिल खोलकर सौगातें दी हैं। एक 105 करोड़ का फ्लाईओवर, एक 60 करोड़ की टू-लेन और नौरादेही टाइगर रिजर्व से गुजरने वाली ब्यारमा नदी पर उच्च स्तरीय पुल के निर्माण के लिए भी राशि का प्रावधान किया गया है।
विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वीकृत प्रमुख कार्य:
-
₹272 करोड़: गढ़ाकोटा–रहली–देवरी मार्ग (49.30 किमी) के चौड़ीकरण हेतु।
-
₹105 करोड़: शाहपुर–रगोली–ढाना मोकलपुर मार्ग पर फ्लाईओवर निर्माण हेतु।
-
₹60 करोड़: रहली–रमखिरिया–सिमरिया नायक–बहेरिया मढ़ी तक टू-लेन सड़क निर्माण हेतु।
-
₹31.43 करोड़: रहली–तेंदूखेड़ा–पाटन मार्ग (79 किमी) पर ब्यारमा नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण हेतु।
🙏 गोपाल भार्गव ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
डॉ. मोहन यादव द्वारा विधानसभा क्षेत्र को मिली इन सौगातों पर विधायक गोपाल भार्गव ने कहा, "मध्य प्रदेश विधानसभा में पेश किए गए अनुपूरक बजट में रहली विधानसभा क्षेत्र के चार महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए कुल 4 अरब 68 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। यह क्षेत्र के विकास और बेहतर आवागमन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन सभी कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, विकास को नई गति मिलेगी तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं।"
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)