प्रान्त बैठक में सेंधवा जिला अध्यक्ष को मठ मंदिर अर्चक पुरोहित संपर्क विभाग प्रांत टोली सदस्य मनोनीत,राजेश शर्मा को सेंधवा जिलाध्यक्ष का दायित्व,

उज्जैन में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की प्रांत बैठक संपन्न हुई। बैठक में वर्षभर के कार्यक्रमों की योजना बनाई गई और सेंधवा जिले के नए पदाधिकारियों का नियोजन किया गया है।

Aug 02, 2026 - 18:18
Updated: 1 hour ago
0
प्रान्त बैठक में सेंधवा जिला अध्यक्ष को मठ मंदिर अर्चक पुरोहित संपर्क विभाग प्रांत टोली सदस्य मनोनीत,राजेश शर्मा को सेंधवा जिलाध्यक्ष का दायित्व,

सेंधवा । विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की प्रांत बैठक उज्जैन में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजाराम,प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव,प्रांत अध्यक्ष मुकेश जैन,प्रांत उपाध्यक्ष डॉक्टर माला दीदी ठाकुर, प्रांत मंत्री विनोद शर्मा की उपस्थिति में वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों की योजना बनाई गई।संगठन के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक सिंगल की जन्म शताब्दी वर्ष,संत श्री रविदासजी की 650 वी जन्म शताब्दी वर्ष सहित अन्य कार्यक्रमों को विशेष रूप से मनाए जाने हेतु चर्चा की ।बैठक में संगठन द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा कर आगे की गतिविधियों हेतु कार्ययोजना बनाई गई।

बैठक के दौरान सेंधवा जिले से जिला अध्यक्ष राजेश जी शर्मा जिला उपाध्यक्ष दत्तात्रेय देवर जिला मंत्री मनोज जी मराठा .जिला संयोजक आनंद जी शर्मा आदि का नियोजन किया गया इनके नियोजन पर विभाग संगठन मंत्री वासुदेव पंड्या,जिला अध्यक्ष विष्णु गोयल,विभाग मंत्री मनोज वर्मा, विभाग सह मंत्री डॉ.ललितसिंह तंवर विभाग संयोजक जितेंद्र राठौड़ सहित संगठन जिला पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया।वही सेंधवा जिले के पुर्व जिला अध्यक्ष गिरवर दयाल शर्मा को मठ मंदिर अर्चक पुरोहित सम्पर्क विभाग की प्रांत टोली का सदस्य मनोनित किया है ।उनकी नियुक्ति पर सभी में हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User