Dewas में अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, 1 लाख से ज्यादा का माल जब्त
देवास में अवैध पटाखों के कारोबार पर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है… पीठा रोड स्थित दयाल ट्रेडर्स पर दबिश देकर पुलिस ने 1 लाख रुपये से अधिक के पटाखे जब्त किए हैं… मामले में पुलिस ने संचालक को गिरफ्तार कर विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है…
देवास शहर में अवैध रूप से पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
पुलिस ने पीठा रोड स्थित दयाल ट्रेडर्स पर छापेमार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में पटाखे जब्त किए…
जांच के दौरान पटाखों के भंडारण में नियमों की अनियमितता पाए जाने पर विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया…
जब्त किए गए पटाखों की कीमत करीब 1 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है…
पुलिस ने जब्त सामग्री को सुरक्षित रूप से राजोदा स्थित गोदाम में रखवाया है…
मामले में आरोपी लाल राजा पिता रामप्रसाद राजा, निवासी पीठा रोड और संचालक दयाल ट्रेडर्स को गिरफ्तार किया गया है…
पुलिस अब लाइसेंस और भंडारण से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है…
What's Your Reaction?