इंदौर 56 दुकान बना अंतरराष्ट्रीय मेहमाननवाजी का लोकप्रिय फूड जोन
ब्रिक्स कॉन्फ्रेंस में शामिल होने आए साउथ अफ्रीका, इंडोनेशिया और इथियोपिया के प्रतिनिधियों ने इंदौर की प्रसिद्ध 56 दुकान पर दही बड़ा, नमकीन, कचोरी और शिकंजी का स्वाद लिया। इंदौरी मेहमाननवाजी और स्वाद ने विदेशी मेहमानों का दिल जीत लिया।
इंदौर 56 दुकान बना अंतरराष्ट्रीय मेहमाननवाजी का लोकप्रिय फूड जोन
मध्य प्रदेश (वेद राठौर )के सबसे लोकप्रिय फूड हब 56 दुकान पर ब्रिक्स कॉन्फ्रेंस में शामिल होने आए साउथ अफ्रीका, इंडोनेशिया और इथियोपिया के प्रतिनिधियों ने इंदौरी स्वाद का आनंद लिया। विदेशी मेहमानों ने यहां के प्रसिद्ध दही बड़ा, नमकीन, कचोरी और शिकंजी का स्वाद चखा और स्थानीय व्यंजनों की सराहना की।
डेली गेट्स ने मेहमान नवाजी की करी तारीफ
56 दुकान पर पहुंचे डेलीगेट्स ने इंदौर की स्वच्छता, खानपान और मेहमाननवाजी की भी तारीफ की। इस दौरान विदेशी मेहमानों को इंदौर की समृद्ध खाद्य संस्कृति से परिचित कराया गया। ब्रिक्स सम्मेलन के बीच 56 दुकान एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के आकर्षण का केंद्र बनकर उभरा।
What's Your Reaction?