रानीपुरा क्षेत्र में दुकानदार पर 20-25 युवकों ने बोला हमला, चाकू दिखाकर लूटपाट का प्रयास

इंदौर के रानीपुरा क्षेत्र में एक दुकानदार के साथ चाकू दिखाकर लूटपाट का प्रयास और 20-25 युवकों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच कर रही है।

Aug 21, 2026 - 10:51
0

रानीपुरा क्षेत्र में लूट के प्रयास का आरोप, दुकानदार पर 20-25 युवकों ने किया हमला

इंदौर। रानीपुरा क्षेत्र में एक दुकानदार के साथ कथित रूप से लूट के प्रयास और मारपीट का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब पांच युवकों द्वारा आकिब शेख नामक दुकानदार को चाकू दिखाकर पैसे की मांग की गई। दुकानदार द्वारा पैसे देने से मना करने पर कथित रूप से आरोपियों ने अन्य युवकों को मौके पर बुला लिया।

बताया जा रहा है कि इसके बाद करीब 20 से 25 युवकों ने मिलकर आकिब शेख के साथ  मारपीट की। घटना के दौरान उसके साथ गंभीर मारपीट किए जाने का आरोप है। परिजनों के अनुसार, हमला इतना गंभीर था कि आकिब को सांस लेने और चलने में भी परेशानी हो रही है |

घटना के बाद घायल आकिब शेख को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल (MY Hospital), इंदौर के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

परिजनों का आरोप है कि पूरी घटना लूट के उद्देश्य से शुरू हुई थी और विरोध करने पर बड़ी संख्या में युवकों को बुलाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। मामले में पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। जिनमें मुख्य आरोपी फाजिल कुरैशी, शाहरुख कुरैशी, बिलाल, फजल, शहबाज व अन्य अपराधियों की जांच की जा रही है |

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User