दिव्यांग विद्यार्थियों से वसूली करने वाली गेस्ट फैकल्टी पर शिकंजा, हीरानगर पुलिस ने की गिरफ्तारी
इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र स्थित आईटीआई में दिव्यांग छात्रों से फ्री भोजन के नाम पर अवैध वसूली करने वाली गेस्ट फैकल्टी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ हीरानगर थाना पुलिस ने एक सरकारी आईटीआई (ITI) में दिव्यांग छात्रों से पैसे ऐंठने वाली गेस्ट फैकल्टी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक दिव्यांग छात्र द्वारा अदालत में लगाए गए परिवाद और कोर्ट के सख्त आदेश के बाद की गई है। आरोपी गेस्ट फैकल्टी लंबे समय से मुफ्त मिलने वाले भोजन के एवज में गरीब और दिव्यांग विद्यार्थियों से अवैध रूप से पैसे वसूल रही थी, जिससे परेशान होकर छात्रों ने कानूनी लड़ाई का रास्ता अपनाया।
🍽️ फ्री खाने के नाम पर करती थी वसूली, छात्रों ने खटखटया कोर्ट का दरवाजा
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आईटीआई में गेस्ट फैकल्टी के रूप में पदस्थ इंद्रा जाटव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट में दिए गए परिवाद के अनुसार, सरकार की ओर से दिव्यांग छात्रों को निःशुल्क भोजन प्रदान किया जाता है, लेकिन इंद्रा जाटव इस भोजन के बदले हर महीने प्रत्येक छात्र से 500 से 700 रुपये वसूल रही थी। कैंपस में मौजूद करीब 10 से 15 दिव्यांग विद्यार्थी इस अवैध उगाही से बेहद परेशान थे। छात्रों ने पहले संस्थान के प्रबंधक से इसकी शिकायत की थी, लेकिन कोई समाधान न मिलने पर उन्होंने अदालत का रुख किया।
⚖️ 55 हजार से अधिक की अवैध वसूली, शनिवार-रविवार के नाम पर भी मांगे जाते थे पैसे
शिकायत में यह भी खुलासा हुआ है कि शनिवार और रविवार को मेस बंद रहने के दौरान विद्यार्थियों को खाना उपलब्ध कराने के नाम पर भी अतिरिक्त पैसे ऐंठे जाते थे। आरोपी शिक्षिका द्वारा दिव्यांग छात्रों से कुल 55,000 रुपये से अधिक की राशि वसूल की जा चुकी है। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद सरकारी आईटीआई संस्थानों में दिव्यांग विद्यार्थियों मिलने वाली सुविधाओं और उनकी सुरक्षा पर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल हीरानगर पुलिस इस मामले की बेहद बारीकी से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस अवैध कृत्य में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)