तेजी से बढ़ रहे इंदौर शहर में ट्रैफिक बड़ी चुनौती, जनप्रतिनिधि और प्रशासन मिलकर निकालेंगे समाधान

इंदौर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को लेकर सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि शहर के विकास के साथ ट्रैफिक और पानी बड़ी चुनौतियां हैं, जिनके समाधान के लिए समग्र प्लान बनाया जाएगा।

Aug 28, 2026 - 11:15
0
तेजी से बढ़ रहे इंदौर शहर में ट्रैफिक बड़ी चुनौती, जनप्रतिनिधि और प्रशासन मिलकर निकालेंगे समाधान

इंदौर में बढ़ते ट्रैफिक पर सांसद लालवानी का बयान, बोले- शहर तेजी से बढ़ रहा, समग्र प्लान बनाना जरूरी, सभी स्टेक होल्डर मिलकर करें काम इंदौर शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को लेकर सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर तेजी से विकसित हो रहा है। जल्दी ही जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान निकाला जाएगा। आमजन को भी ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने में सहयोग देना होगा।

सांसद लालवानी ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि इंदौर बहुत तेजी से बढ़ता हुआ शहर है। यहां की पॉपुलेशन अन्य शहरों की तुलना में तेजी से बढ़ रही है। यह अच्छी बात है कि प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है, उसी कारण वाहनों की संख्या भी बढ़ी है। लेकिन कहीं न कहीं पानी और ट्रैफिक ये दो बड़ी चुनौतियां हमारे सामने हैं। समय-समय पर इसको लेकर बैठकें भी होती हैं। लेकिन इन दिनों शहर में घूमने पर ट्रैफिक की समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है।उन्होंने कहा कि इस पर एक समग्र प्लान बनाना चाहिए। मुझे लगता है सभी स्टेक होल्डर चाहे जनप्रतिनिधि हों, पुलिस हो, प्रशासन हो और आम लोग हों, सबको मिलकर इसमें काम करना चाहिए क्योंकि यह एक ऐसा ज्वलंत विषय है जिसमें सबकी भागीदारी आवश्यक है।

सांसद ने कहा कि देखा गया है कि मोहल्लों में छोटे दुकानदार ओटलों पर कब्जा कर लेते हैं और फिर पार्किंग करवाते हैं। मेरे कार्यालय के सामने पार्किंग क्लियर है, वहां हमारे वाहन खड़े होते हैं। अभी राजवाड़ा पर मुहिम चली थी। लेकिन त्योहारों पर जो छोटे घुमचे वाले हैं, उन्हें साल में एक-दो बार ही मौका मिलता है। उनका कहना है कि वे त्योहार पर ही काम करते हैं। वे बहुत गरीब और मध्यम वर्ग के लोग हैं, उनका भी ध्यान रखना है और ट्रैफिक व्यवस्था का भी ध्यान रखना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User