राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज, कांग्रेस ने नेहरू स्टेडियम के लिए मांगी अनुमति
इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कांग्रेस ने छात्रों के साथ संवाद के लिए नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी है।
इंदौर : इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। राहुल गांधी के इंदौर दौरे के दौरान छात्रों के बीच कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। इसी को लेकर इंदौर शहर कांग्रेस ने नगर निगम से नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी है। कांग्रेस ने 8 से 12 सितंबर तक नेहरू स्टेडियम आरक्षित करने का अनुरोध किया है।
राहुल गांधी का यह दौरा राजनीतिक लिहाज से भी काफी अहम माना जा रहा है। इंदौर को मध्य प्रदेश का बड़ा एजुकेशन हब माना जाता है और यहां बड़ी संख्या में युवा और छात्र प्रदेशभर से आते हैं। ऐसे में कांग्रेस राहुल गांधी के जरिए सीधे छात्र और युवा वर्ग से संवाद कर राजनीतिक संदेश देने की तैयारी में है, दरअसल, मध्य प्रदेश की सियासत में मालवा-निमाड़ को सत्ता की चाबी माना जाता है और इंदौर इस पूरे क्षेत्र की राजनीति का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में कांग्रेस राहुल गांधी के कार्यक्रम के जरिए मालवा-निमाड़ में अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश करती नजर आ रही है।अब सवाल यही है कि नेहरू स्टेडियम में राहुल गांधी का प्रस्तावित छात्र संवाद कांग्रेस के लिए मालवा-निमाड़ में नई सियासी शुरुआत साबित होगा या नहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)