डोंगरगांव निवासी हेमंत डावर के निधन से शोक की लहर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बड़वानी के समीप सड़क हादसे में डोंगरगांव निवासी हेमंत डावर की मौत हो गई है। हादसे की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sep 01, 2026 - 10:14
0
डोंगरगांव निवासी हेमंत डावर के निधन से शोक की लहर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बड़वानी के समीप सड़क हादसे में युवक की मौत, डोंगरगांव में छाया मातम

बिजासन घाट। बिजासन घाट क्षेत्र के ग्राम डोंगरगांव निवासी हेमंत डावर की बड़वानी के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हेमंत किसी कार्य से बड़वानी जा रहे थे। इसी दौरान हुए हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही बड़वानी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हेमंत डावर मिलनसार स्वभाव के थे। उनकी आकस्मिक मौत की खबर मिलते ही डोंगरगांव में शोक की लहर छा गई। परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User