ईमानदारी और उत्कृष्ट सेवा के लिए याद की गईं दुर्गा भालसे, स्टाफ ने दी अश्रुपूरित और आत्मीय विदाई
खरगोन वन परिक्षेत्र कार्यालय में संजीवनी वन औषधि केंद्र की सहायक श्रीमती दुर्गा भालसे के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों और स्टाफ ने उनके योगदान को सराहा।
आज दिवस वन परिक्षेत्र कार्यालय के मीटिंग हॉल में श्रीमती दुर्गा भालसे मेम सहायक संजीवनी वन ओषधि केंद्र खरगोन का अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें विशेष अतिथि के रूप में श्री सीताराम जी नरगेस सर उपवन मंडल अधिकारी Bistan विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम में श्री अजय निरगूडे परिक्षेत्र सहायक खरगोन ने श्रीमती दुर्गा मेम के व्यक्तित्व के और उनके सेवाकाल के दौरान उनके साथ बिताए पलों को याद किया और उनसे बहुत कुछ सीखने की बात कही।

इस अवसर पर वन परिक्षेत्र खरगोन का समस्त स्टाफ एवं उपवन मंडल एवं वनमण्डल खरगोन का अधिकांश स्टाफ उपस्थित रहा उनके साथ काम करने वाले साथी कर्मचारी श्री पंकज परसाई सर , श्री कमल पाटीदार सर एवं माया हिरवे मेम एवं पदमा जमरे मेम ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस विदाई कार्यक्रम को श्रीमान उपवन मंडल अधिकारी Bistan ने भी संबोधित किया उन्होंने भी श्रीमती दुर्गा मेम के द्वारा ईमानदारी से किए गए कार्यों की प्रशंसा की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । कार्यक्रम का संचालन श्री अजय निरगूडे वनपाल द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी वन साथियों ने श्रीमती दुर्गा मेम का पुष्प माला से स्वागत सत्कार किया । साथ ही इस अवसर पर उनके बेटा बहु का भी वन स्टाफ द्वारा पुष्प हार से स्वागत किया गया ।

कार्यक्रम के अंत में सभी वन स्टाफ की ओर से श्रीमती दुर्गा मेम को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया कार्यक्रम में उपस्थित सभी वन साथियों को स्वल्पाहार कराया गया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन श्री पंकज परसाई सर द्वारा किया गया।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)