बलराम जन्मोत्सव और जन्माष्टमी पर मांसाहारी दुकानों को बंद रखने की मांग, वीएचपी-बजरंग दल का प्रदर्शन
आरोन में आगामी हिंदू त्योहारों और जन्माष्टमी के मद्देनजर मांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। सकल हिंदू समाज ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
हिंदू त्योहारों पर मांसाहार बिक्री पर रोक की मांग,सकल हिंदू समाज ने SDM को सौंपा आवेदन
आरोन आगामी हिंदू त्योहारों को देखते हुए आरोन में बाजार में मांसाहार की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग उठी है। इस संबंध में सकल हिंदू समाज एवं विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल, प्रखंड आरोन की ओर से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को आवेदन सौंपा गया है।
आवेदन में बताया गया है कि 2 सितंबर को भगवान श्रीबलराम जन्मोत्सव, 3 सितंबर को भगवान श्रीबलकृष्ण जन्मोत्सव तथा 4 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम आयोजित होंगे। संगठन का कहना है कि इन धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालु उपवास रखते हैं और मांस की खुलेआम बिक्री से धार्मिक भावनाएं प्रभावित हो सकती हैं।

संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि इन त्योहारों के दौरान आरोन क्षेत्र में मांसाहार की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रखी जाए। साथ ही मंदिरों के आसपास साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और शोभायात्रा के दौरान नगर में यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया गया है।
आवेदन में पूर्व में जारी शासकीय आदेशों का हवाला देते हुए प्रशासन से त्योहारों के दौरान व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की मांग की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)