एनएच-52 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे व्यक्ति की दर्दनाक मौत, सिर कुचला
नेशनल हाईवे-52 पर जामनिया गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस मृतक की पहचान और वाहन की तलाश में जुटी है।
अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे व्यक्ति को रौंदा, मौके पर मौत
बिजासन। नेशनल हाईवे-52 पर जामनिया गांव के समीप गुरुवार को अज्ञात वाहन ने एक अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन व्यक्ति के सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर बिजासन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को हाईवे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
आशंका है कि मृतक पैदल सड़क से गुजर रहा होगा, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। बिजासन पुलिस ने मामला जांच में लेकर मृतक की पहचान व अज्ञात वाहन की तलाश में जूठी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)