नागपुर से जबलपुर तक खंगाले 200 सीसीटीवी, मास्टरमाइंड सहित सभी बदमाश दबोचे गए

सिवनी के बंडोल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर हुई डकैती का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 1 करोड़ 11 लाख का मशरूका बरामद हुआ है।

Sep 06, 2026 - 17:32
0
नागपुर से जबलपुर तक खंगाले 200 सीसीटीवी, मास्टरमाइंड सहित सभी बदमाश दबोचे गए

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के बंडोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-44 पर हुई सनसनीखेज डकैती की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर ही सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, दो मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन समेत कुल 1 करोड़ 11 लाख रुपये का मशरूका शत-प्रतिशत बरामद कर लिया गया है। इस बड़ी सफलता से पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली की चहुंओर सराहना हो रही है।

🌶️ आंखों में मिर्च पाउडर डालकर दिया था वारदात को अंजाम, 26 किलो चांदी और 320 ग्राम सोना लूटा था

डीआईजी राकेश कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि लखनवाड़ा निवासी योगेंद्र बघेल साप्ताहिक हाट-बाजारों में सोने-चांदी के आभूषण बेचने का काम करता है। बीते 3 सितंबर की शाम जब वह बंडोल बाजार से लौट रहा था, तब भोंगाखेड़ा स्थित गीता वेयरहाउस के पास बदमाशों ने उसकी मोटरसाइकिल रोक ली। आरोपियों ने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और चाकू की नोंक पर करीब 26 किलो चांदी, 320 ग्राम सोना और नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने करीब 200 स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और नागपुर, जबलपुर, कुरई, छपारा व लखनादौन में ताबड़तोड़ दबिश देकर आरोपियों को दबोच लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User