रीवा अस्पताल में मृत घोषित मरीज के जिंदा मिलने के बाद मचा हड़कंप, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत और लापरवाही के मामलों को लेकर यूथ कांग्रेस ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निवास का घेराव कर इस्तीफा मांगा है।
मध्य प्रदेश के रीवा स्थित संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल के डिलीवरी वार्ड में बीते दिनों हुई कल्पना मिश्रा और उसके नवजात बच्चे की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। कथित तौर पर डॉक्टरों की लापरवाही के चलते हुई इस मौत और आरोपी डॉक्टरों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर रविवार को युवा कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाया। यूथ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निज निवास का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता उपमुख्यमंत्री निवास के गेट पर भी चढ़ गए, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
📋 30 हजार रुपये की मांग और जहर के इंजेक्शन की धमकी के लगे थे आरोप
बता दें कि कुछ दिन पहले गर्भवती कल्पना मिश्रा की ऑपरेशन से पहले रोते हुए बाहर आने और "मुझे डॉक्टर मार डालेंगे" कहने का वीडियो सामने आया था। मृतका के पिता ने आरोप लगाया था कि डॉक्टरों ने 30 हजार रुपये की मांग की थी और पैसे न देने पर जहर का इंजेक्शन देने की धमकी दी थी। इस बीच, संजय गांधी अस्पताल से जुड़ा एक और सनसनीखेज मामला सामने आया जहाँ डायरिया से पीड़ित 66 वर्षीय मरीज गिरिजा प्रसाद गुप्ता को मृत घोषित कर कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई थी, लेकिन एम्बुलेंस बुक करते समय उनकी सांसे चलती हुई पाई गईं। इन लगातार दो बड़ी लापरवाहियों से आक्रोशित युवा कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री सह उप मुख्यमंत्री के इस्तीफे और मेडिकल कॉलेज के डीन को हटाने की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)