उज्जैन के महिदपुर में हफ्ता वसूली और धमकी देने वाले दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, एक महीने से थे फरार
उज्जैन के महिदपुर में हफ्ता वसूली और मारपीट के मामले में एक महीने से फरार चल रहे दो आदतन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
उज्जैन : उज्जैन के महिदपुर में हफ्ता वसूली और धमकी के मामले में पुलिस ने एक महीने से फरार चल रहे दो आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर पहले से हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार, अवैध शराब, मारपीट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक 8 अगस्त को आरोपियों ने एक महिला से परिवार समेत महिदपुर में रहने के एवज में हर हफ्ते एक हजार रुपये की मांग की थी। इनकार करने पर मारपीट और धमकी दी। मामले में फरार इम्तियाज अली कोठार और गम्पू उर्फ गम्पिया उर्फ मुमतियाज अली कोठार को महिदपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार इम्तियाज के खिलाफ 18 और गम्पू के खिलाफ 23 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट बनने पर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)