बड़वानी के नागलवाड़ी में लूट की वारदात का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार और 61 हजार का मशरूका जब्त

बड़वानी जिले की नागलवाड़ी पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 61 हजार रुपये का मशरूका और मोटरसाइकिल जब्त की है।

Sep 10, 2026 - 16:51
0
बड़वानी के नागलवाड़ी में लूट की वारदात का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार और 61 हजार का मशरूका जब्त

नागलवाड़ी पुलिस की त्वरित व बड़ी कार्रवाई: लूट की वारदात का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार; ₹61,000 का मशरूका व मोटरसाइकिल जप्त

​बड़वानी: थाना नागलवाड़ी पुलिस ने क्षेत्र में हुई लूट की एक गंभीर वारदात का सफलतापूर्व पर्दाफाश करते हुए घटना में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और लूटा गया चांदी का कड़ा जप्त कर लिया है।

दिनांक 11 अगस्त 2026 को फरियादी सिलीप पिता कना सोलंकी (उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम खापरखेड़ा सोल्यापुरा) ने थाना नागलवाड़ी में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई कि रात के समय चार अज्ञात व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट कर हाथ से चांदी का कड़ा लूट लिया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नागलवाड़ी में अपराध क्रमांक 223/2026, धारा 304(2), 115(2), 3(5), 309(6) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की कार्रवाई व सफलता:

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सेंधवा श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकुमार पाटिल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

थाना सेंधवा ग्रामीण के अपराध क्रमांक 503/2026 में गिरफ्तार आरोपियों से जब गहन पूछताछ की गई, तो उन्होंने थाना नागलवाड़ी क्षेत्र में उक्त लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद नागलवाड़ी पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय से पुलिस रिमांड (PR) पर लेकर पूछताछ की और उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं लूटा गया चांदी का कड़ा बरामद किया। आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
1.​भीमा पिता रतन कन्नोजे (उम्र 42 साल), निवासी ग्राम वाक्या
2.​बलीराम पिता दुरसिंग कन्नोजे (जाति भीलाला, उम्र 29 साल), निवासी ग्राम वाक्या
3.​अशोक उर्फ मुकेश पिता कलसिंग (उम्र 26 साल), निवासी ग्राम वाक्या
4.​मुकेश पिता बिसन भील (उम्र 35 साल), निवासी टोल, थाना बाग जिला धार

जप्त मशरूका:
​लूटा गया चांदी का कड़ा: कीमत ₹6,000/-
​घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल: कीमत ₹55,000/-
​कुल जप्त मशरूका: ₹61,000/-

सराहनीय भूमिका:

इस कार्रवाई में निरीक्षक रामकुमार पाटिल, उप निरीक्षक कमल किशोर चौहान, सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मीकांत मीणा एवं आरक्षक 283 राजेश मंडलोई की महत्वपूर्ण व सराहनीय भूमिका रही।

थाना नागलवाड़ी, जिला बड़वानी पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त व प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User